पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; आठ की मौत और 32 घायल

 पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; आठ की मौत और 32 घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*********************”””””””””””””””””””””””””””””

पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दसूहा के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई और 32 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना दसूहा हाजीपुर रोड पर सगरा अड्डा के पास हुई।

 

होशियारपुर। : पंजाब के होशियारपुर के अतंर्गत दसूहा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 से ज्यादा यात्री घायल हैं। यह बस हादसा दसूहा हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास हुआ है।

 

बस में सवार थे 40 लोग

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां सागरन गांव के पास एक मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

 

 

मुकेरियां के पुलिस उपाधीक्षक कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि करीब 40 यात्रियों को लेकर बस हाजीपुर से दसूया जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को दसूया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विर्क ने मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी गहन जांच की जाएगी।

 

कई सवारियों की हालत गंभीर

हालांकि, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि बस की स्पीड काफी तेज थी, जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।