बस्तर से आगे बढ़कर रायपुर पहुंचा मानसून, गरज-चमक के साथ हो रही जबरदस्त बारिश
New Delhi, Dec 27 (ANI): People holding an umbrella to protect themselves amid heavy rainfall, in New Delhi on Friday. (ANI Photo/Sanjay Sharma) National::Sanjay Sharma
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
************”””””””********************
दंतेवाड़ा के बाद मानसून ने राजधानी रायपुर में एंट्री ले ली है। आज सुबह से ही ताबड़तोड़ बारिश हो रही है। वहीं नौतपा में मानसून के आगमन से मौसम ने लोगों को काफी राहत दी है।
रायपुर । मानसून अब दंतेवाड़ा से आगे आकर राजधानी पहुंच गया है। रायपुर में मानसून आज शनिवार सुबह से ही एंट्री कर लिया है। वहीं बीते दिनों बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान नहीं बढ़ा है। यह राहत की बात है। हालांकि हवा में बारिश के बाद से ठंडक का एहसास हो रहा है।
बता दें कि 28 मई को मानसून ने बिना बारिश दंतेवाड़ा में दस्तक दिया था। 28 मई तक दंतेवाड़ा में बूंदभर पानी नहीं गिरा था, लेकिन 30 मई तक वहां 124.6 मिमी बारिश हो चुकी है। वास्तव में वहां 10.9 मिमी पानी गिरना था। जो पानी गिरा है, वह 1043 फीसदी ज्यादा है। ऐसा लगता है कि मौसम विभाग आंकड़ों को अपडेट ही नहीं कर रहा था। रायपुर में मई के 30 दिनों में 71.4 मिमी पानी बरस चुका है।
यह सामान्य से 91 फीसदी ज्यादा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। आज शनिवार को प्रदेश में अंधड़ के साथ ताबड़तोड़ बारिश हो रही है। इसके साथ ही बादलों की जोरदार गर्जन भी हो र ही है। इससे कहीं-कहीं गाज गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।





