राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी

 राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री कुछ दिनों में हो सकती है। इन दिनों राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। आज रायपुर में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। सुबह बादल छाए रहे। वहीं शाम होते ही तेज हवाएं और गरज चमक हो रही।

 

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री कुछ दिनों में हो सकती है। इन दिनों राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। आज रायपुर में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। सुबह बादल छाए रहे। वहीं शाम होते ही तेज हवाएं और गरज चमक हो रही। साथ ही झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने कई मंगलवार को जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और अचानक तेज हवाएं 40 किमी की रफ्तार से चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधि बढ़ने से बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है।