दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब; जलभराव से लग रहा जाम; कई फ्लाइट्स प्रभावित
New Delhi, Dec 27 (ANI): People holding an umbrella to protect themselves amid heavy rainfall, in New Delhi on Friday. (ANI Photo/Sanjay Sharma) National::Sanjay Sharma
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
*************************************
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद देर रात मौसम में बदलाव आया है। साढ़े 12 बजे से धूल भरी आंधी शुरू हुई। इसके कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। बाद में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
नई दिल्ली। शनिवार देर रात आंधी और बारिश से दिल्ली- एनसीआर वासियों को गर्मी और उमस से राहत दी है, लेकिन साथ ही बिन मौसम बारिश ने मानसून को लेकर तैयारियों के दावों के भी पोल खोल दिए हैं। दिल्ली कैंट इलाके में स्थिति एक अंडरपास में मिनी बस के साथ कार जलमग्न हो गई।
इसी तरह आईटीओ, एयरपोर्ट समेत अन्य मार्गों पर जलभराव ने लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह जलभराव घंटों बाद तक है। वैसे रविवार को साप्ताहिक अवकाश से सड़कों पर यातायात काफी कम है।
भारी बारिश के बाद नानकपुरा अंडरपास में जलभराव हो गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी तरह, रोहिणी, पटपड़गंज और लुटियंस दिल्ली में कई स्थानों पर पेड़ उखड़े। पेड़ गिरने से रोहिणी में कुछ कारों को भी हुआ नुकसान पहुंचा है। आंधी से कई उड़ाने भी हुई प्रभावित हुई हैं
राजधानी में भारी बारिश के कारण धौला कुआं इलाके में जलभराव से यातायात प्रभावित हो रहा है।
आंधी के साथ तेज बारिश से एनसीआर में कई पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ।
दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स का परिचालन प्रभावित
भारी बारिश और हवाओं के कारण रविवार सुबह राजधानी स्थित आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का परिचालन बाधित रहा। इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स का परिचालन अस्थायी रूप से बाधित हुआ है।
हालांकि मौसम धीरे-धीरे सुधर रहा है, लेकिन हवाई क्षेत्र में कुछ भीड़ बनी हुई है। जैसे-जैसे परिस्थितियां अनुकूल होंगी, फ्लाइट्स का परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा।” जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ को कैंसिल किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार रात 11.30 बजे से रविवार सुबह 5.30 बजे के बीच 6 घंटों में 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और 81.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश से राजधानी के मोती बाग, मिंटो रोड, दिल्ली छावनी और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग समेत शहर की कई सड़क जलमग्न हो गई, जबकि कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
उधर, तेज आंधी और वर्षा से बाहरी दिल्ली में बुराड़ी ग्राउंड में चल रहे, एक बड़े प्रोग्राम का टेंट पूरा टूट गया। जगह जगह पानी भर गया है, लोगों का कहना है कि जिस तरीके से यहां पानी भर गया है, इससे बिजली का करंट फैलने का खतरा बढ़ गया है।
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पानी की निकासी जरूरी है, नही तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आंधी के साथ बारिश
देर रात मौसम में बदलाव आने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। कई जगह पेड़ टूटने से बिजली भी गायब हुई है। शहर के अधिकांश स्थानों पर बिजली गुल है। अभी तक गरज चमक के साथ तेज हवा के बीच बारिश हुई।
गुरुग्राम में कहां कितनी हुई बारिश?
तहसील – गुरुग्राम., 74.(एम.एम)
उप तहसील – कादीपुर.. 70.(एम.एम)
उप तहसील – हरसरू..70.(एम.एम)
तहसील – वजीराबाद…81.(एम.एम)
उप तहसील – बादशाहपुर….52.(एम.एम)
तहसील – सोहना..45.(एम.एम)
तहसील-मानेसर..40.एम.एम)
तहसील – पटौदी…75.(एम.एम)
तहसील – फारुख नगर…22.(एम.एम
आज से नौतपा आरंभ हो गया है। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन रविवार की रात अंधड़ और वर्षा के कारण दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।





