ड्राइवर को आई झपकी, नहीं दिखा पुल, 10 फीट नीचे गिरी गाड़ी, 6 की गई जान, दूल्हा-दुल्हन घायल

 ड्राइवर को आई झपकी, नहीं दिखा पुल, 10 फीट नीचे गिरी गाड़ी, 6 की गई जान, दूल्हा-दुल्हन घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भोपाल-जबलपुर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 3 लोग घायल हो गए है. हादसा टेम्पो ट्रैक्स के पुल से गिरने से हुआ.

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. भोपाल-जबलपुर रोड पर हुए रोड एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में दुल्हन और दूल्हे सहित 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि बम्होरी ढाबे के पास वाली पुल पर हुआ. टेम्पो ट्रैक्स पुलिया से टकराया और अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में 9 लोग सवार थे. खोलवाल परिवार बिहार से शादी समारोह कर वापस इंदौर लौट रहा था. भोपाल-जबलपुर रोड पर गाड़ी के ड्राइवर को झपकी आ गई. फिर गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई.हादसे के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. फौरन घायल लोगों को निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए सुल्तानपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है