गुजरात में शराबबंदी के बीच बड़ी कार्रवाई… ढाई करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, रोड रोलर से नष्ट कराई

 गुजरात में शराबबंदी के बीच बड़ी कार्रवाई… ढाई करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, रोड रोलर से नष्ट कराई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

उदयपुर।गुजरात में सख्त शराबबंदी होने के बावजूद अवैध शराब तस्करी का खेल जारी है. पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 40 लाख से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की थी. प्रशासन ने इस शराब को सड़क पर लाकर रोड रोलर से नष्ट कर दिया, जिससे शराब माफियाओं को कड़ा संदेश दिया गया कि राज्य में अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

गुजरात में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. राज्य के छोटा उदयपुर जिले में पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ 40 लाख 34 हजार 461 रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की थी. इस शराब कोरोड रोलर से नष्ट कर दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार, छोटा उदयपुर जिले में अलग-अलग जगहों से पकड़ी गई इस शराब को स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट किया गया. पुलिस का कहना है कि यह शराब तस्करों द्वारा गुजरात में चोरी-छिपे लाई गई थी और इसे अलग-अलग स्थानों पर खपाने की योजना थी. हालांकि, प्रशासन की सतर्कता से तस्करों की यह साजिश नाकाम हो गई.