डेढ़ घंटे योग किया, 3 किमी दौड़ लगाई, कार में बैठे-बैठे हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई बड़ी वजह

 डेढ़ घंटे योग किया, 3 किमी दौड़ लगाई, कार में बैठे-बैठे हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई बड़ी वजह

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

देश में साइलेंट अटैक से हर रोज किसी न किसी की मौत हो रही है। चलता फिरता आदमी कब मर जा रहा है कोई ठिकाना नहीं। अशोकनगर में एक योग टीचर की भी कार में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह 3 किमी दौड़ लगाने के बाद योग क्लास लेने जा रहे थे।

 

अशोकनगर मध्य प्रदेश,जिले के योग आचार्य एवं पशुपालन विभाग में पदस्थ पशु चिकित्सक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे रविवार सुबह ढाई घंटे योग किए और 3 किलोमीटर दौड़ लगाने के बाद कार से योग कक्षा में जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक मौत हो गई। जिसके बाद योग से जुड़े लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहर में शोक की लहर है।

 

दरअसल, जिले में पशुपालन विभाग में पदस्थ डॉक्टर पवन सिंघल की हार्ट अटैक से मौत ने हैरत में डाल दिया है। रविवार की सुबह वह अपने रूटीन के हिसाब से लगभग सुबह 2 बजे उठने के बाद स्नान किए। पूजा और भजन के बाद डेढ़ घंटे घर पर ही योग किया। बाद में उन्होंने 3 किलोमीटर दौड़ लगाई। इसके बाद अपने चार पहिया वाहन से तुलसी सरोवर पार्क योग कक्षा के लिए निकले थे। रास्ते में लोगों ने कार खड़ी देखी और जब कार में देखा तो वह बेहोश पड़े हुए थे। लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी साइलेंट अटैक से मौत होने की पुष्टि की।

8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड

बता दें कि पवन सिंघल पूर्ण रूप से योग के लिए समर्पित थे। वह प्रतिदिन तीन से चार किलोमीटर दौड़ लगाते थे। एक से दो घंटे योग करते थे। उनके नाम 11 घंटे में 100 किलोमीटर दौड़ लगाने का और 8 घंटे में 3600 सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 17 बार रक्तदान भी किया था। जिस वजह से लोग उन्हें योग पुरुष भी कहते थे।

देश के कई हिस्सों में चलती थी ऑनलाइन क्लास

बताया जा रहा है कि वह देश के कई हिस्सों जैसे राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सहित देहरादून, दिल्ली जैसे महानगरों से भी लोग

इनकी ऑनलाइन योग कक्षा से जुड़ते थे। साथ ही बह कई सालों से तुलसी सरोवर पार्क में योग कक्षा चलाते थे।