SSMB 29: इस ऐतिहासिक जगह पर हो रही ‘SSMB 29’ की शूटिंग, सुपरस्टार महेश बाबू के बाद जगदलपुर पहुंचेंगी प्रियंका चोपड़ा

 SSMB 29: इस ऐतिहासिक जगह पर हो रही ‘SSMB 29’ की शूटिंग, सुपरस्टार महेश बाबू के बाद जगदलपुर पहुंचेंगी प्रियंका चोपड़ा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

जगदलपुर। बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे का अभियान जारी है। सैकड़ों नक्सली अब तक मारे जा चुके हैं। शांति बहाली की दिशा में सरकारें निर्णायक कदम बढ़ा चुकी है लेकिन बस्तर को लेकर बाहरी दुनिया की सोच अब तक नहीं बदल पाई है। जबकि बस्तर के एक बड़े हिस्से में अब पहले जैसे हालात नहीं हैं।
बस्तर में ज्यादा खूबसूरत लोकेशन और सुविधाएं होने के बावजूद फिल्मों की शूटिंग बस्तर से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा में ज्यादा हो रही हैं। दो दिन पहले बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्में बनाने वाले एसएस राजामौली की आगामी फिल्म के लिए साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से ओडिशा के कोरापुट रवाना हो गए।

जगदलपुर से 160 किमी दूर कोरापुरट के देवमाली हिल्स में देश की सबसे महंगी फिल्म एसएसएमबी29 की शूटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा भी जगदलपुर के रास्ते कोरापुट जाने वाली है। इसी फिल्म की तरह पिछले साल बस्तर से लगे ओडिशा के मलकानगिरी के जंगलों में पुष्पा 2 फिल्म की शूटिंग हुई थी।

SSMB 29: फिल्मों की शूटिंग की यहां है संभावना
चित्रकोट जल प्रपात
तीरथगढ़ जल प्रपात
हांदावाड़ा जल प्रपात
कांगेर वैली
आकाश नगर बैलाडीला
टाटामारी केशकाल