लोहारडीह हत्याकांड और आगजनी के विरोध में कांग्रेस का बंद आज –

 लोहारडीह हत्याकांड और आगजनी के विरोध में कांग्रेस का बंद आज –

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

कांग्रेस ने कवर्धा में हत्याकांड और आगजनी के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है. कांग्रेस का आरोप है कि गृहमंत्री अपना जिला नहीं संभाल पा रहे हैं, तो पूरा प्रदेश क्या संभालेंगे.

 

 

 

 

 

रायपुर\कवर्धा:लोहारडीह हिंसा अग्निकांडके खिलाफ कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद किया है. गुरुवार को आगजनी और हत्याकांड में गिरफ्तार बंदी की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची कांग्रेस ने आज बंद का ऐलान किया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. कवर्धा कांड के दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए बंद रखा गया.

 

क्या है लोहारडीह अग्निकांड:

14सितंबर को कवर्धा के लोहारडीह में शिवप्रसाद साहू नाम के शख्स की लाश गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के जंगल में पेड़ से लटकती हुई मिली. युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों ने बवाल काटना शुरू कर दिया. लोगों ने गांव के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मकान को घेर लिया. उसके बाद रघुनाथ साहू के परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों से मारपीट करने लगे और घर को आग के हवाले कर दिया.

 

आगजनी की इस घटना में रघुनाथ साहू के घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जिसमें पूर्व सरपंच की मौत हो गई. गांव में स्थिति बिगड़ते देख पुलिस फोर्स को बुलाया गया. मामले में पुलिस 69 लोगों को गिरफ्तार किया और 160 पर केस दर्ज किया. गिरफ्तार 69 लोगों में विचाराधीन बंदी प्रशांत साहू की बुधवार को कस्टडी में मौत हो गई.लोहारडीह अग्निकांड में अब तक क्या क्या हुआ

लोहराडीह अग्निकांड में

घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में IPS विकास कुमार सस्पेंड कर दिए गएसीएम विष्णुदेव साय ने मृतक परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की घोषणा कीजिले के एसपी अभिषेक पल्लव का तबादलाकलेक्टर जन्मेजय महोबे का भी ट्रांसफर23 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

कवर्धा लोहारीडीह घटना में एक्शन, एसपी अभिषेक पल्लव और कलेक्टर का तबादला, 23 पुलिसकर्मी लाइन अटैच –