खुद को पुलिस बता कर घर में घुसे लुटेरे, मारपीट कर ले गए लाखों का सामान

 खुद को पुलिस बता कर घर में घुसे लुटेरे, मारपीट कर ले गए लाखों का सामान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

बदमाशों ने घर में की लूट

माधवनगर थाना क्षेत्र की घटना

पुलिस के हाथ लगे लुटेरों के सुराग

 

 

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट लाइन में रात को एक घर में घुसे पांच लुटेरों ने खुद को पुलिस बताकर रेड डालने की बात कहते हुए लूट की और स्वजनों से मारपीट कर नकदी, कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को लुटेरों के संबंध में अहम सुराग मिले हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार माधव नगर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट लाइन निवासी 36 वर्षीय भारत बनवानी पिता प्रकाश बनवानी के घर में देर रात लगभग एक बजे पांच अज्ञात लोग आए। पहले तो लुटेरों ने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन जब घर में मौजूद लोगों ने दरवाजा नहीं खोला तो वह दीवार फांदकर अंदर घुस आए और खुद को पुलिस बताते हुए रेड पड़ने की बात कह कर लूटपाट शुरू कर दी।

करीब 4 लाख रुपये की लूट की

 

पुलिस रेड बताते हुए लुटेरों ने घर में रखे पांच मोबाइल, दो लैपटॉप, स्पीकर सहित खाते में मौजूद लगभग 50 हजार रुपए ट्रांजैक्शन कराते कराए और लगभग 4 लाख की लूटपाट की। बड़े ही इत्मीनान से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वहां से रफूचक्कर हो गए। परिवार के लोग डरे सहमे से रहे और बाद में उनको पता लगा कि घर आने लोग पुलिस के लोग नही थे बल्कि लुटेरे थे। जिसकी सूचना उन्होंने माधव नगर पुलिस को दी।

 

जल्‍द होगा मामले का खुलासा

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्वजनों से लुटेरों के संबंध में पूछताछ की। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि लुटेरों के सबंध में अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।