जबलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कमल नाथ- मैं किसी हाल में छिन्दवाड़ा नहीं छोडूंगा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
कमलनाथ ने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा की।
परासिया में सभा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कमल नाथ- नकुल नाथ।
एम पी छिन्दवाड़ा। पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर पहुंचे, यहां से छिन्दवाड़ा सांसद नकुलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ परासिया में आयोजित सभा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।


मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मीडिया ने सवाल किया कि क्या वे जबलपुर से चुनाव लड़ने वाले है, प्रत्युत्तर में कमलनाथ ने कहा कि वे किसी भी हाल में छिन्दवाड़ा नहीं छोड़ेंगे।

जनसभाएं करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे
कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि कोई बड़ा नेता पार्टी नहीं छोड़ रहा है। सुरेश पचौरी शामिल हुए है। अरुणोदय चौबे को लेकर उन्होंने कहा कि वे पहले से ही कांग्रेस से बाहर है और दीपक जोशी तो पहले भी वहीं थे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व छिन्दवाड़ा सांसद नकुलनाथ पांच दिन छिन्दवाड़ा में रहेंगे, इस दौरान वे जनसभाएं करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।
मिशन गौ माता दुर्ग से दिल्ली पदयात्रा






