कांग्रेस आज जारी कर सकती है दूसरी लिस्‍ट, छत्‍तीसगढ़ की पांच सीटों पर उम्‍मीदवारों के तय होंगे नाम

 कांग्रेस आज जारी कर सकती है दूसरी लिस्‍ट, छत्‍तीसगढ़ की पांच सीटों पर उम्‍मीदवारों के तय होंगे नाम

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण में छह प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद रविवार को कांग्रेस की दूसरी सूची आने की संभावना है। दूसरे चरण में शेष बचे पांच प्रत्याशियों के नाम शामिल हो सकते हैं।

 

रायपुर। 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण में छह प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद रविवार को कांग्रेस की दूसरी सूची आने की संभावना है।

दूसरे चरण में शेष बचे पांच प्रत्याशियों के नाम शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस की सूची के बाद सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला राजनांदगांव लोकसभा सीट पर होने की संभावना है।

यहां से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाया है।

गौ माता के संरक्षण के लिए दूर्ग से दिल्ली पदयात्रा