आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पहली बार श्रीनगर जा रहे पीएम मोदी, जानिए पूरा शेड्यूल

 आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पहली बार श्रीनगर जा रहे पीएम मोदी, जानिए पूरा शेड्यूल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में कार्यक्रम होगा। यह सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पूरा स्टेडियम तिरंगे झंटों से पट गया है।

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जमीन पर जहां NSG के कमांडो तैनात किए गए हैं, वहीं पानी में मारकोस और हवा में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का अहम कश्मीर दौरा

6400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की रखेंगे नींव

टूरिज्म और कृषि पर रहेगा जोर

 

 

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी कश्मीर का दौरा कर रहे हैं।

 

दुनिया को देंगे संदेश- कश्मीर से कन्याकुमारी एक है

पीएम मोदी दुनिया को संदेश देंगे कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। ‘एक भारत, सशक्त भारत’ के विचार को बल दिया जाएगा।

 

 

पर्यटन कश्मीर के लिए बहुत अहम है। यही कारण है कि सरकार विदेश में बसे भारतीयों के लिए चलो इंडिया वैश्विक अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में बसे भारतीयों को अपने पांच मित्रों को भारत घुमाने का आह्वान किया था।

 

पीएम मोदी आज इन परियोजनाओं की सौगात देंगे

चलो इंडिया: प्रधानमंत्री ने विदेश में बसे भारतीयों का आह्वान किया था कि वह पांच अपने साथियों को भारत लेकर आएं।

 

देखो अपना देश: अतुल्य भारत के तहत लोगों को अपने देश में घूमने और उसकी तस्वीरें पोर्टल पर पोस्ट करने का आह्वान किया था।

 

1400 करोड़ रुपये से स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के तहत देशभर के पर्यटन क्षेत्र के विकास की परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।