लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कैबिनेट की आखिरी बैठक जारी, पीएम मोदी कर रहे अध्यक्षता
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की यह आखिरी बैठक है। बैठक में चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया जाएगा।
टिकट वितरण में भाजपा ने मारी बाजी
195 सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान
किसी भी दिन हो सकती है चुनाव की तारीखों की घोषणा
एजेंसी,
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से पहले देश में सियासी माहौल गर्म है। भाजपा ने 195 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर बाजी मार ली है। वहीं कांग्रेस अभी इंडिया गठबंधन के क्षेत्रीय दलों के साथ सीट शेयरिंग पर माथापच्ची ही चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। सभी मंत्री और बड़े नेता बैठक में उपस्थित हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की यह आखिरी बैठक है। बैठक में चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया जाएगा। बता दें, चुनाव आयोग किसी भी वक्त चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी।
मथुरा लोकसभा सीट से फिर टिकट मिलने पर हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया
मैं मथुरा में बहुत कुछ करना चाहती थी। मैंने पहले पांच वर्षों में कई काम किए हैं और अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान और भी बेहतर किया है। यह तीसरी बार है और मुझे अभी बहुत बड़ा काम करना है। मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहती हूं।





