केरल पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर में भी झमाझम शुरू, 15 जून तक पूरे देश पर छा जाएगा मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून के बीच मानसून की बारिश होने की उम्मीद है।
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप
दिल्ली में बिहार के मजदूर की मौत
मानसून की ओर टकटकी लगाए देख रहे लोग
नई दिल्ली देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली समेत आठ राज्यों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सबसे बड़ी खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून को केरल पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि कर दी है।


मौसम विभाग ने बताया, मानसून ने गुरुवार, 30 मई को एक साथ केरल और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे दी। यह अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख 1 जून से दो दिन पहले पहुंच गया है।


मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के केरल पहुंचने के बाद इसे पूरे महाराष्ट्र में पहुंचने में करीब 8 से 10 दिन लगने की उम्मीद है। मुंबई में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक अनिल कांबले ने यह बात कही है।
इसका मतलब है कि यदि मानसून 30 मई को केरल पहुंचा है तो 8-10 जून से ही मुंबई में बारिश शुरू हो सकती है।

वहीं, दिल्ली में मानसून की दस्तक को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि मानसून 27 जून के आसपास राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच जाएगा। अनुमान है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 13 या 14 जून के आसपास मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।
इस बीच, दिल्ली से खबर है कि यहां गर्मी के कारण सीजन की पहली मौत दर्ज की गई है। बिहार के दरभंगा के एक 40 वर्षीय व्यक्ति की राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में हीट स्ट्रोक से मौत हो गई है। दिल्ली में तापमान पिछले 80 वर्षों में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण एक दिन में आग लगने की 220 कॉल आईं। दिवाली के दिन को छोड़कर यह अब तक की सबसे अधिक कॉल है।
मणिपुर में भीषण बाढ़, 9 साल का रिकॉर्ड टूटा
चक्रवाती तूफान रेमल के बाद मणिपुर में भारी बारिश हो रही है। यहां 2015 के बाद सबसे बड़ी बाढ़ दर्ज की गई है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में दो लोगों की मौत हुई है।





