पहले चरण के लिए नामांकन आज से, 21 राज्यों की

 पहले चरण के लिए नामांकन आज से, 21 राज्यों की

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

यहां देखिए पूरी लिस्ट, किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग।

 

कुल सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को

नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार, 20 मार्च को अधिसूचना जारी हो गई। आज से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 20 मार्च तक नामांकन की जांच चलेगी। 30 मार्च नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

पहले चरण में किस राज्य की कितनी सीटों पर मतदान

पुडुचेरी (1)

मिजोरम (1)

मेघालय (2)

मध्य प्रदेश (6)

मणिपुर (2)

महाराष्ट्र (5)

अरुणाचल प्रदेश (2)

असम (5)

बिहार (4)

छत्तीसगढ़ (1)

जम्मू-कश्मीर (1)

लक्षद्वीप (1)

राजस्थान (12)

सिक्किम (1)

तमिलनाडु (39)

त्रिपुरा (1)

उत्तराखंड (5)

उत्तर प्रदेश (8)

बंगाल (3)

नगालैंड (1)

अंडमान निकोबार (1)

लोकसभा चुनाव 2024: यहां पढ़िए ताजा अपडेट

बेटी प्रणीति को भाजपा में शामिल कराने के बहुत प्रयास हुए, लेकिन वह कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगी। वह कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। प्रणिति हमेशा अपने विचारों के प्रति ईमानदार रही हैं। भाजपा उन्हें अपने पाले में लेने के लिए अंत तक प्रयास करती रहेगी। उनकी नजर सोलापुर सीट पर है। – सुशील कुमार शिंदे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री

 

कांग्रेस ने किया केरल में शुक्रवार को मतदान न कराने का आग्रह

केरल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एमएम हसन ने मंगलवार को चुनाव आयोग से केरल में मतदान की तारीख को बदलने का आग्रह किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केरल में मतदान 26 अप्रैल शुक्रवार को होना है। एमएम हसन ने कहा, मैंने चुनाव आयोग को एक ईमेल भेजा है।

मतदान के दिन शुक्रवार होने के कारण लोगों के एक वर्ग को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने चुनाव आयोग से मतदान की तारीख बदलने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को मुस्लिम जुमे की नमाज अदा करते हैं।