जबलपुर डबल मर्डर में 6 महीने से लगातार फोन पर संपर्क में थे आरोपित और नाबालिग बेटी

 जबलपुर डबल मर्डर में 6 महीने से लगातार फोन पर संपर्क में थे आरोपित और नाबालिग बेटी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

रेलवे मिलेनियम कालोनी में दोहरे हत्याकांड का मामला

चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हत्यारा

नाबालिग बेटी, अपनी मां की मौत के बाद से उनका ही मोबाइल फोन उपयोग कर रही थी।

जबलपुर। रेलवे मिलेनियम कालोनी में दोहरे हत्याकांड का आरोपित मुकुल सिंह छह महीने से फोन पर लगातार अपनी दोस्त और मृतक रेलवे कार्यालय अधीक्षक की नाबालिग बेटी से बातचीत कर रहा था। इसका खुलासा पुलिस की ओर से निकाली गई काॅल डिटेल में हुआ है। नाबालिग बेटी, अपनी मां की मौत के बाद से उनका ही मोबाइल फोन उपयोग कर रही थी। सितंबर, 2023 में पाक्सो एक्ट के मामले में आरोपित जमानत पर बाहर आया था।

 

उसके बाद से मृतक की नाबालिग बेटी पिपरिया में रही थी। मां के मोबाइल फोन के माध्यम से उसका मिलेनियम रेलवे कालोनी में ही रहने वाले दोस्त मुकुल से संपर्क बना हुआ था। पुलिस अब हत्याकांड के आरोपित और लापता नाबालिग बेटी के सोशल मीडिया एकाउंट भी खंगाल रही है। मुख्य आरापित के सोशल मीडिया एकाउंट पर उसकी दूसरे शहरों में कई युवकों के साथ दोस्ती होने की जानकारी मिली है। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि वारदात के बाद फरारी में सहयोग तो नहीं कर रहे है। इस मामले में चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से आरोपित दूर है।

 

 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मिलेनियम कॉलोनी के 363/3 ब्लॉक में रहने वाले जबलपुर रेल मंडल के हेड क्लर्क राजकुमार विश्वकर्मा (52) और उनके बेटे तनिष्क (8) का शुक्रवार का घर पर शव मिला था। मृतक राजकुमार के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कालोनी में रहने वाले मुकुल सिंह को हत्या का मुख्य आरोपित बनाया है। वारदात के बाद आरोपित मृतक की नाबालिग बेटी को अपने साथ लेकर फरार हुआ है।

 

मां लौटी, पिता अस्पताल में भर्ती

 

 

 

रेल कार्यालक अधीक्षक राजकुमार की हत्या का मुख्य आरोपित पड़ोस में रहने वाले रेलवे के संरक्षा विभाग में कार्यालय अधीक्षक राजपाल सिंह का पुत्र है। वारदात के बाद राजपाल सिंह अपने बड़े बेटे और बेटी के साथ गायब थे। अब राजपाल अचानक रेलवे अस्पताल में भर्ती हो गए है। गत माह आगरा गई उनकी पत्नी भी जबलपुर वापस आ गई है। राजपाल के बड़े पुत्र से आरोपित मुकुल के संबंध में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

 

शातिर इतने कि बंद कर लेते हैं मोबाइल

 

हत्याकांड के बाद फरार आरोपित और मृतक की नाबालिग बेटी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हैं। मृतक की बेटी अपने साथ मां का मोबाइल फोन लेकर गई है। माना जा रहा है कि नाबालिग और आरोपित साथ-साथ हैं। मुख्य आरोपित इतना शातिर है कि वह मोबाइल फोन बंद कर देता है। इसके कारण पुलिस को आरोपित की लोकेशन में समस्या आ रही है। पुणे के रेस्टोरेंट में ई-पेमेंट से मिली लोकेशन के बाद से अभी तक फोन बंद है।