डबल इंजन की सरकार में देश झेल रहा है महंगाई की मार: राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया)
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
डबल इंजन की सरकार में देश झेल रहा है महंगाई की मार: राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया)
रायपुर/: छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज 1 जून से एक बार फिर एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।
देश की जनता पहले से ही परेशान है और अब इस “डबल इंजन की सरकार” में आम आदमी और व्यापारी वर्ग महंगाई की चौतरफा मार झेलने को मजबूर हैं।राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली में आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 की जगह अब ₹3,113.50 का मिलेगा, जिसमें सीधे ₹42 का इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि युद्ध की आड़ लेकर सरकार लगातार कीमतें बढ़ा रही है।
युद्ध की शुरुआत के बाद से कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹1,373 तक बढ़ चुके हैं, जिसमें पिछले महीने की सबसे बड़ी ₹993 की बढ़ोतरी भी शामिल है। यह सरकार की नाकामियों का सबसे बड़ा सबूत है।
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने देश के प्रमुख शहरों में बढ़े हुए दामों की सूची जारी करते हुए सरकार को घेरा
:देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी (19 किलो) के नए दाम:
बेंगलुरु: कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3,198 में बिक रहा है।अहमदाबाद: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,135 हो गई है।
मुंबई: कमर्शियल गैस ₹3,024 से बढ़कर अब ₹3,067.50 की हो गई है।
चेन्नई: पहले ₹3,237 में मिलने वाला सिलेंडर आज से ₹3,283 का हो गया है।
लखनऊ: कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़कर ₹3,236 पर पहुंच गया है।
जयपुर: कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3,155 में उपलब्ध है।
घरेलू गैस की कीमतें भी आम जनता की पहुंच से बाहर
राजेश मुकर्जी ने कहा कि भले ही इस महीने घरेलू गैस के दामों में बदलाव न करके राहत का दिखावा किया गया हो, लेकिन मौजूदा रेट भी आम जनता की कमर तोड़ने के लिए काफी हैं। गुजरात के अहमदाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹920 और जयपुर में ₹916.5 में बिक रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू ग्राहकों के लिए 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर ₹913 में मिल रहा है, जो बेहद महंगा है। इसके अलावा 5 किलो का छोटा घरेलू सिलेंडर ₹339 और 10 किलो एक्स्ट्रालाइट एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹652 है।व्यापार और उद्योगों पर ताला लगाने की तैयारीमुकर्जी ने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से छोटे रेस्टोरेंट, ढाबे और रेहड़ी-पटरी वालों का धंधा चौपट हो जाएगा। दिल्ली में 19 किलो इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹3,136 और 19 किलो नॉनकट सिलेंडर ₹3,262 में मिल रहा है। 5 किलो नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर की रीफिल कीमत ₹821.50 है, जबकि नया सिलेंडर ₹1,765.50 से ₹1,779.50 के बीच मिल रहा है। 2 किलो एटीएल सिलेंडर की कीमत ₹1,062.50 और रीफिल ₹354.50 तय की गई है।इतना ही नहीं, औद्योगिक और बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी बोझ बढ़ा दिया गया है। 47.5 किलो वाला सामान्य एलपीजी सिलेंडर 105 रुपये बढ़कर अब ₹7,779.50 का हो गया है। वहीं 47.5 किलो इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹7,836, इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹70,153 और 425 किलो बिना गंध वाले एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹46,497.50 तक पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के नेता राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया और महंगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो किसान कांग्रेस आम जनता और व्यापारियों के हक के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।





