पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

 पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

नई दिल्ली/रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से आत्मीय मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री चंद्राकर ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुलाकात के दौरान श्री पूनम चंद्राकर ने श्री नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट किया और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियों सहित संगठन के विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। श्री चंद्राकर ने विश्वास जताया कि श्री नबीन के कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर श्री नितिन नबीन ने भी शुभकामनाओं के लिए श्री चंद्राकर का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।