प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे मन की बात… पहलगाम हमले और पाकिस्तान को सबक सिखाने पर बोल सकते हैं
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी,,,,,,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे मन की बात… पहलगाम हमले और पाकिस्तान को सबक सिखाने पर बोल सकते हैं
पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन का संकेत दे चुके पीएम मोदी
मधुबनी में कहा था- आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा देंगे
22 अप्रैल को हुए हमले में गई थी 26 पर्यटकों की जान
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब देश में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा हो रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की जा रही है।
यह कार्यक्रम पूरे आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क, AIR News वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसे AIR News, DD News, PMO और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करेगा।
आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को दे सकते हैं संकेत
उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी एक बार फिर आतंकवाद पर बोलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ सरकार आगे क्या करना जा रही है, इसका संकेत दे सकते हैं।
हालांकि पीएम मोदी ने बिहार में मधुबनी की जनसभा में कहा था कि पर्यटकों पर हमला देश की आत्मा पर हमला है। आतंकियों और उनके आकाओं को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी।





