प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- CM बनने के लिए छू रहे हैं नरेंद्र मोदी के पैर 

 प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- CM बनने के लिए छू रहे हैं नरेंद्र मोदी के पैर 

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

नई दिल्ली। जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने शनिवार को बांका में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनना है। 2025 में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं, इसलिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र के पैर छू रहे हैं। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भी आलोचना की।

पीके ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को यादवों के नेता के तौर पर देखा जाता है, लेकिन अपनी राजनीति में उन्होंने किसी भी यादव को सफल नहीं होने दिया। राजनीतिक उत्तराधिकारी चुनने की बात आई, तो उनको अपने बेटे तेजस्वी यादव याद आ गए। उन्होंने अपने पूरे जीवन में केवल अपने बच्चों के लिए काम किया। बिहार में कोई पूंजीपति नही है, जो लोगों को रोजगार दे सके।

भाजपा को रोकने के लिए लालू को वोट देते हैं मुसलमान

उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जाति और धर्म के नाम पर वोट न दें। आप अपने परिवार के लिए वोट दें। जातिवाद की राजनीति करने वाले नेता केवल अपने परिवार को बढ़ाने का काम करते हैं। मुसलमान भाजपा को रोकने के लिए लालू को वोट दे देता है। दूसरे लोग लालू को नहीं लाना चाहते हैं, इसलिए भाजपा को वोट दे देते हैं। आखिर, कब तक इस तरह से आप वोट को खराब करते रहेंगे।

अपने परिवार के लिए करें वोट का इस्तेमाल

पीके ने कहा कि बिहार में कई सरकार बदल गईं, लेकिन अभी तक व्यवस्था वैसे ही बनी हुई है। लालू का राज था तब अपराधियों का बोलबाला था। नीतीश के राज में अधिकारी लूटने का काम कर रहे हैं। आपके हाथ में बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाना, इसलिए वोट अपने परिवार के लिए डालें।