इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना भोपाल का राजा भोज विमानतल, दुबई के साथ आरंभ होंगी उड़ानें राजा भोज एयरपोर्ट
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
राजा भोज एयरपोर्ट पर आगमन क्षेत्र में पांच एवं प्रस्थान क्षेत्र में चार काउंटर बनाए गए हैं।
इंटरनेशनल मापदंडों के अनुरूप यहां ग्रीन एवं रेड चैनल बनाए गए हैं।
वर्तमान में एयरपोर्ट पर 170 जवान तैनात हैं।
भोपाल ()। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को अब इंटरनेशनल स्तर का एयरपोर्ट माना जाएगा। सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा दे दिया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए कस्टम एवं इमिग्रेशन की व्यवस्था होना जरूरी है। इमिग्रेशन के लिए जरूरी ई गेट, ग्रीन एवं रेड चैनल की स्थापना भी कर ली गई है।

इमिग्रेशन काउंटर स्थापित

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर भोपाल एयरपोर्ट पर विदेशों से आईं उड़ानों से सामान उतारने एवं चढ़ाने की दृष्टि से कस्टम एयरपोर्ट बनाने की अनुमति प्रदान की है। इंटरनेशनल उड़ानें शुरू करने के लिए कस्टम का दर्जा मिलना जरूरी होता है। यह दर्जा मिलने के साथ ही भोपाल एयरपोर्ट राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाएगा। एयरपोर्ट अथारिटी ने हाल ही में इमिग्रेशन काउंटर स्थापित किए हैं। इलेक्ट्रानिक गेट भी लगा दिए गए हैं। इंटरनेशनल विंग पूर्ण रूप से विकसित कर लिया गया है। आगमन क्षेत्र में पांच एवं प्रस्थान क्षेत्र में चार काउंटर बनाए गए हैं। इंटरनेशनल मापदंडों के अनुरूप यहां ग्रीन एवं रेड चैनल बनाए गए हैं। कस्टम का दर्जा मिलने से पहले ही यहां काउंटर भी बनाए जा चुके हैं।


अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की बाधा दूर
भोपाल से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की आखिरी बाधा भी दूर हो गई है। उड़ानें शुरू होने से पहले सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या बढ़ाना जरूरी है। अथारिटी ने इसके लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से जवानों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया था। ब्यूरो ने 85 जवान बढ़ाने की सैद्धांतिक स्वीकृति भी दे दी है। वर्तमान में एयरपोर्ट पर 170 जवान तैनात हैं। भविष्य में इनकी संख्या 400 तक करने का प्रस्ताव है।
राजा भोज को कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है। अब इंटरनेशनल उड़ानें प्रारंभ हो सकती हैं। शेड्यूल उड़ानों के साथ ही अब प्राइवेट विदेशी विमान भी यहां लैंड हो सकेंगे। हम नए रूट पर स्लाट दे सकेंगे। स्लाट लेते ही जवानों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इस साल दुबई उड़ान के साथ इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर,






