16 माह में तैयार हुआ ग्वालियर एयर टर्मिनल, आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
आज समारोह में राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास होगा
शुभारंभ कार्यक्रम में मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे मौजूद
एयर टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास होगा
ग्वालियर का एयर टर्मिनल रिकाॅर्ड 16 माह में तैयार किया गया है
ग्वालियर। ग्वालियर के एयर टर्मिनल का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।इस एयर टर्मिनल को पांच सौ करोड़ की लागत से बनाया गया है।

रिकाॅर्ड समय में बनाया
इसे रिकाॅर्ड समय 16 माह में तैयार किया गया है। ग्वालियर विमानतल पर आयोजित समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही मप्र के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे।

9811 करोड़ की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं का शुभारंभ भी होगा

राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के साथ 9811 करोड़ की 14 अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास होगा। महाराजपुरा स्थित एयर टर्मिनल देश में सबसे तेजी से बनने वाले एयरपोर्ट में शुमार है। एयर टर्मिनल साढ़े 16 माह में बनकर तैयार हुआ।
इंदौर और भोपाल के टर्मिनल से भी बढ़ा
खास बात है कि यह इंदौर और भोपाल के टर्मिनल से भी बड़ा है। ग्वालियर शहर वर्तमान में हवाई मार्ग से देश के सात शहरों से जुड़ा हुआ है। नए एयर टर्मिनल से ए-320 और बोइंग 777 विमान उड़ान भर सकेंगे। साथ ही इस टर्मिनल पर एक बार में नौ एयरबस खड़ी होने की क्षमता है। यहां चार पार्किंग-वे, पांच रिमोट पार्किंग-वे के अलावा चार पार्किंग छोटे विमान और हेलीकाप्टर के लिए रहेंगे। करीब दो लाख वर्ग फीट से बना यह विमानतल मप्र का सबसे बड़ा विमानतल है।





