भूपेश बघेल का केंद्र पर बड़ा हमला: बोले- मनरेगा कानूनों में बदलाव कर गरीबों के हक छीन रही है सरकार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
भूपेश बघेल का केंद्र पर बड़ा हमला: बोले- मनरेगा कानूनों में बदलाव कर गरीबों के हक छीन रही है सरकार
गुरदासपुर (पंजाब): छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार मनरेगा (MGNREGA) कानूनों में बदलाव कर देश के मेहनतकश वर्ग के अधिकारों को कमजोर कर रही है।
उन्होंने इसे करोड़ों गरीबों के हितों पर सीधा प्रहार करार दिया।
पंजाब के गुरदासपुर में आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम” जनसभा को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन केंद्र के नए कदमों से इसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।
इस विशाल जनसभा में बघेल के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। मंच पर मुख्य रूप से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, और गुरदासपुर के सांसद व वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा उपस्थित रहे।
भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए संकल्प दोहराया कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी। जनसभा के दौरान नेताओं ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने और मजदूरों के उचित पारिश्रमिक व रोजगार की गारंटी की मांग उठाई।

















