दिल्ली में नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में प्रदर्शन, पुलिस पर मिर्च स्प्रे से हमले के आरोप में 15 गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
दिल्ली में नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में प्रदर्शन, पुलिस पर मिर्च स्प्रे से हमले के आरोप में 15 गिरफ्तार
नई दिल्ली।रविवार (23 नवंबर 2025) शाम को दिल्ली के इंडिया गेट इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रदूषण के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच कुछ प्रदर्शनकारी अचानक नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर लेकर पहुंच गए और “माधवी हिरमा अमर रहे” के नारे लगाने लगे।
पुलिस के अनुसार, जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर कथित तौर पर मिर्च स्प्रे से हमला करने का प्रयास किया, जिसमें तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
यह प्रदर्शन हाल ही में मारे गए नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में था, जिसका अंतिम संस्कार कुछ दिन पहले (21 नवंबर 2025) उसके पैतृक गांव में किया गया था। दिल्ली में इस तरह के नारे और नक्सली कमांडर के पोस्टर लेकर प्रदर्शन करना एक गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय बन गया है।





