बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत: सीएम साय ने जनादेश को बताया लोकतंत्र और सुशासन की जीत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++
बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत: सीएम साय ने जनादेश को बताया लोकतंत्र और सुशासन की जीत
रायपुर/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे लोकतंत्र और सुशासन की विजय बताया है। रुझानों और नतीजों में NDA ने 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
जीत के बाद छत्तीसगढ़ में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। सीएम साय ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, “दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत है”। उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपना विश्वास कायम रखा है।
सीएम साय ने एनडीए की इस बड़ी जीत की बधाई अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर भी दी।
अन्य प्रमुख प्रतिक्रियाएं:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत को ‘सिर्फ एनडीए नहीं, लोकतंत्र की विजय’ बताया और कहा कि बिहार की जनता ने उन ताकतों को धूल चटाई है जो लोकतंत्र पर हमला कर रही थीं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से मिले भारी बहुमत और विश्वास के लिए सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद दिया है।





