दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, हाथ में तिरंगा और चहलकदमी…चिनाब से PM मोदी का पाकिस्तान को संदेश

 दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, हाथ में तिरंगा और चहलकदमी…चिनाब से PM मोदी का पाकिस्तान को संदेश

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

************************************

पीएम मोदी ने चेनाब ब्रिज पर तिरंगा फहराया.

चेनाब ब्रिज पर तिरंगा फहराना पाकिस्तान को सख्त संदेश.

चेनाब ब्रिज का उद्घाटन कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ता है.

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के आका पाकिस्तान ने पहलगाम अटैक करवाया. आतंकी भेजकर जम्मू-कश्मीर की फिजा में जहर घोलने की कोशिश की. धर्म पूछकर टूरिस्टों को मारा. उसे लगा कि इससे जम्मू-कश्मीर के विकास का पहिया थम जाएगा. मगर पाकिस्तान को यह पता नहीं कि यह नया इंडिया है. नया इंडिया न केवल घर में घुसकर मारता है, बल्कि विकास की रफ्तार को और तेज कर देता है. आज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में इसका सबूत भी दिखा. पहले तो ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को पहलगाम का जवाब दिया. अब दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज से पीएम मोदी ने तिरंगा फहराकर बता दिया है कि आतंकी कश्मीर में विकास की रफ्तार को नहीं रोक पाएंगे.

 

359 M ऊंचाई, हाथ में तिरंगा और तेज कदम…चिनाब ब्रिज से मोदी का पाक को संदेश

पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया.

 

दरअसल, पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर में हैं. उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज यानी चिनाब ब्रिज पर तिरंगा लहरा दिया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है. पीएम मोदी का चिनाब ब्रिज पर तिरंगा फरहाना, पाकिस्तान को बड़ा संदेश है. यह संदेश है कि पाकिस्तान चाहे जितनी नीच हरकत करे, भारत का सितारा बुलंद रहेगा. भारत का तिरंगा आसमान में फहराता रहेगा. चिनाब ब्रिज पर पीएम मोदी की तिरंगे वाली झलक देख पाकिस्तान का ब्लड प्रेशर जरूर हाई हो गया होगा.

 

 

क्यों खास है यह

चिनाब ब्रिज पर पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया. 359 मीटर की ऊंचाई पर तेज कदम के साथ पीएम मोदी तिरंगा लेकर चलते दिखे. उन्होंने चिनाब पर चहलकदमी भी की. उन्होंने अपने दोनों हाथों से तिरंगे को लहराया. दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज से भारतीय तिरंगे की फोटो देखकर पाकिस्तान के कलेजे पर तो सांप लोट जाएगी. यह नजारा पूरी दुनिया को बता रहा था कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.

 

पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा

पीएम मोदी ने न केवल चिनाब ब्रिज पर तिरंगा फहराया, बल्कि इसका उद्घाटन भी किया. यह न केवल कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ने का ऐतिहासिक क्षण है, बल्कि पाकिस्तान को सख्त संदेश भी देता है. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत बना यह पुल भारत की इंजीनियरिंग ताकत और जम्मू-कश्मीर में विकास की प्रतिबद्धता दर्शाता है. हाल के पहलगाम हमले के बाद यह कदम पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता और क्षेत्रीय एकीकरण का प्रतीक है.