भारत के 14 मोस्ट वांटेड नक्सली, इनके सिर पर 8 करोड़ से ज्यादा का इनाम, जानें कौन से नंबर पर है हिड़मा?
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी।
***************************************
नक्सल समस्या को खत्म करने के केन्द्र सरकार की समय सीमा के बीच माओवादियों की पहली पंक्ति के 10 में से 8 की मौत हो चुकी है और 2 गिरफ्तार कर लिए गए हैं, लेकिन अब भी इस असंवैधानिक संगठन के कई खौफनाक चेहरे सुरक्षाबलों की टारगेट लिस्ट में हैं.
नई दिल्ली।केन्द्र सरकार ने देश में नक्सल समस्या के समाधान की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की है…इससे पहले छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों (Naxalites) के सफाए का अभियान ताबड़तोड़ जारी है. गुरुवार को ही सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नरसिंहा चालम (Narasimha Chalam) उर्फ गौतम को बीजापुर (Bijapur) में ढेर कर दिया..नरसिंहा चालम सेंट्रल कमेटी का मेंबर था. इससे पहले 21 मई 2025 को बस्तर के अबूझमाड़ (Abujhmad) में सुरक्षा बल के जवानों को तब ऐतिहासिक सफलता मिली थी, जब उन्होंने नक्सली चीफ बसवराजू को ढेर कर दिया था. इन एनकाउंटर्स के बाद सरकार दावा कर रही है कि वो तय समय सीमा से पहले ही टारगेट पूरा कर लेगी. हालांकि, इन चर्चाओं के बीच कई सवाल भी उठ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में कितने टॉप नक्सली लीडर्स को मारा गया? भारत में बचे नक्सलियों में पुलिस रिकॉर्ड के टॉप 14 मोस्ट वांटेड नक्सली नेताओं में किस-किस का नाम शामिल है? छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने माड़वी हिड़मा का मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची में कौन सा नंबर है? इन्हीं सवालों का जवाब आपको मिलेगा इस रिपोर्ट में.
बस्तर रेंज के पुलिस आईजी सुंदरराज पी. ने भारत में मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट को लेकर एनडीटीवी से बातचीत की. बस्तर आईजी सुंदरराज पी. का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में CPI माओवादी या नक्सल संगठन के केंद्रीय समिति के कई लोगों का सफाया किया गया है. नक्सल संगठन का सेंट्रल कमेटी मेंबर दीपक तेलतुमडे गढ़चिरौली में मारा गया. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में साल 2024 में ही सेंट्रल कमेटी के सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी चलपति की डेड बॉडी रिकवर की गई. एक निर्णायक अभियान पिछले महीने 21 मई को अबूझमाड़ में चलाया गया, जिसमें नक्सलियों का सरगना बसवराजू मारा गया. इसके अलावा पोलित ब्यूरो मेंबर प्रशांत को झारखंड से गिरफ्तार किया गया. उसकी पत्नी शेला जो खुद भी सेंट्रल कमेटी मेंबर थीं उसे पकड़ा गया. IG सुंदरराज ने आगे बताया कि चार ऐसे सेंट्रल कमेटी मेंबर हैं, जिनकी मौत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग समय हुई, इसमें रमन्ना, रामकृष्ण, हरिभूषण, सुदर्शन शामिल हैं. झारखंड में सेंट्रल कमेटी मेंबर अरविंद जी की डेड बॉडी रिकवर की गई, बीमारी के कारण उसकी मौत हुई थी.
पहली पंक्ति के 10 में से 8 नक्सलियों हो चुकी है मौत
नक्सल समस्या को खत्म करने के केन्द्र सरकार की समय सीमा के बीच माओवादियों की पहली पंक्ति के 10 में से 8 की मौत हो चुकी है और 2 गिरफ्तार कर लिए गए हैं, लेकिन अब भी इस असंवैधानिक संगठन के कई खौफनाक चेहरे सुरक्षाबलों की टारगेट लिस
ये सिर्फ छत्तीसगढ़ में घोषित इनामी राशि है
ये सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य में घोषित इनामी राशि है. इनमें से कई ऐसे नक्सली हैं, जिन पर दूसरे राज्यों में भी इनाम घोषित है. मसलन- मांडवी हिडमा. इस लिस्ट में उस पर सिर्फ 40 लाख का इनाम दिख रहा है, जबकि दूसरे राज्यों की ओर से उस पर घोषित इनामी राशि को जोड़ दें, तो वो एक करोड़ से ज्यादा की रकम हो जाती है. कुछ ऐसी ही स्थिति गणपति, भूपति, देवजी और भास्कर जैसे कुख्यात नक्सलियों की भी है.
बस्तर पुलिस आईजी सुंदरराज पी. बताते हैं कि ‘माओवादी संगठन के 50 प्रतिशत से अधिक टॉप कैडर का सफाया कर दिया गया है, सीपीआई माओवादी के 15 और ऐसे मेंबर की जानकारी पुलिस के पास है. हालांकि, उनमें से कई लोगों की उम्र ज्यादा हो चुकी है. इनमें से कुछ लोग संगठन छोड़कर आना चाहते हैं, जो पुलिस के संपर्क में हैं. हमारी सबसे अपील है कि मुख्यधारा में जुड़ जाएं.’ बहरहाल 15 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की जो लिस्ट हमें उपलब्ध कराई गई है, उसमें पहले नंबर पर संगठन के पूर्व महासचिव मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति का नाम है. गणपति पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है. वहीं, सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाने वाले बस्तर के स्थानीय निवासी माड़वी हिड़मा का नाम इस सूची में अंतिम स्थान पर है. हिड़मा पर 40 लाख रुपये का इनाम है. इस लिस्ट में शामिल कुल नक्सल लीडरों पर 8 करोड़ 40 लाख रुपये का इनाम है, जिनमें में पहले चार पर एक-एक करोड़ और बाकी के 11 के सिर पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित है.





