पंजाब में बड़ा हादसा, मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से चार की मौत और 27 घायल

 पंजाब में बड़ा हादसा, मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से चार की मौत और 27 घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

,__________________________________________

 

पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक पटाखा फैक्ट्री में देर रात भयानक धमाका हुआ जिसमें चार मजदूरों की दुखद मौत हो गई और 27 घायल हो गए। घायलों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है। विस्फोट से फैक्ट्री की दो मंजिलें पूरी तरह से नष्ट हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और राहत कार्य जारी है। फैक्ट्री मालिक तरसेम सिंह हैं।

 

 

पंजाब: लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फुतूहीवाला के खेतों में मौजूद एक पटाखा फैक्ट्री में गत रात्रि देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत और करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की प्रारंभिक रिपोर्ट है।

 

घायलों को बठिंडा एम्स भेजा गया है। विस्फोट में फैक्ट्री इमारत की दो मंजिलें पल भर में ताश के पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गईं। यह दुर्घटना फैक्ट्री के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब 12:50 बजे घटित हुई। जबकि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार की अंतर्गत होता था, ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

कई किलोमीटर तक सुनी गई आवाज

घटनास्थल पर कॉर्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे। इस बीच घटनास्थल से उक्त कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया है।