तीज पर्व पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने बहाल की रद्द हुई रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन, 14 सितंबर को अपने निर्धारित समय पर चलेगी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***********************************

 

 

तीज पर्व पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने बहाल की रद्द हुई रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन, 14 सितंबर को अपने निर्धारित समय पर चलेगी

 

 

रायपुर। तीज त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक बेहद महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय लिया है। रेलवे ने पूर्व में 14 सितंबर को रद्द की गई 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पूर्ण रूप से बहाल (Restore) कर दिया है।
दोहरीकरण कार्य के कारण घोषित हुई थी रद्दीकरण
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इस परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसी विकास कार्य के चलते संरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पहले 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर को रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी।

तीज पर्व की महत्ता को देखते हुए लिया गया फैसला

तीज के पवित्र पर्व के अवसर पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। यात्रियों की भारी मांग और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए रेलवे ने अपने फैसले को बदलते हुए ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
हजारों यात्रियों को मिलेगी सीधी राहत
रेलवे के इस त्वरित फैसले से 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, चांपा, कोरबा सहित इस मार्ग के तमाम छोटे-बड़े स्टेशनों के बीच सफर करने वाले दैनिक यात्रियों, महिलाओं और परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। अब यह ट्रेन 14 सितंबर को रायपुर से कोरबा के बीच अपनी तय समय-सारिणी (Schedule) के अनुसार ही संचालित की जाएगी।