रेलवे अलर्ट: पुरी जाने वाले यात्री ध्यान दें! यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 14 ट्रेनें प्रभावित, रूट में भी बदलाव
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
पुरी जाने वाले यात्री ध्यान दें! यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 14 ट्रेनें प्रभावित, रूट में भी बदलाव
पुरी/बिलासपुर: अगर आप आने वाले दिनों में जगन्नाथ पुरी जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन और बुनियादी ढांचा विकास कार्यों के चलते मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहेगा।
शॉर्ट-टर्मिनेशन: अब इन स्टेशनों तक चलेंगी ट्रेनें
पुरी स्टेशन पर काम के चलते कई प्रमुख ट्रेनों को पुरी तक ले जाने के बजाय बीच में ही रोका जाएगा।
बीरपुरुषोत्तमपुर स्टेशन: इंदौर-पुरी और श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस इसी स्टेशन पर समाप्त होंगी और यहीं से वापस लौटेंगी।
साक्षी गोपाल स्टेशन: एलटीटी (मुंबई), गांधीधाम और वलसाड से पुरी आने वाली ट्रेनें इसी स्टेशन तक आएंगी।
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव
दक्षिण मध्य रेलवे के रायनापाडु स्टेशन पर यार्ड पुनर्निर्माण के कारण 4 मई को विशाखापत्तनम से छूटने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12803) अपने नियमित रूट विजयवाड़ा के बजाय परिवर्तित मार्ग सिंगापुरम रोड-लखोली-दुर्ग-नागपुर होकर चलेगी।
इन स्टेशनों के यात्रियों को होगी परेशानी
रूट बदलने के कारण यह ट्रेन दुव्वाडा, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लीगुडेम और एलुरु स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।







