मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज दंतेवाड़ा दौरा: मां दंतेश्वरी के करेंगे दर्शन, ‘बस्तर पण्डुम 2026’ में होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज दंतेवाड़ा दौरा: मां दंतेश्वरी के करेंगे दर्शन, ‘बस्तर पण्डुम 2026’ में होंगे शामिल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज दंतेवाड़ा दौरा: मां दंतेश्वरी के करेंगे दर्शन, ‘बस्तर पण्डुम 2026’ में होंगे शामिल

दंतेवाड़ा/रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे राजधानी रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे।

दंतेवाड़ा पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर जाएंगे, जहाँ वे प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात, वे क्षेत्र के बड़े सांस्कृतिक आयोजन ‘बस्तर पण्डुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे और स्थानीय जनता को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नवनिर्मित सर्किट हाउस दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा और सांस्कृतिक जुड़ाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपना प्रवास पूर्ण कर मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे दंतेवाड़ा से वापस रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।