यात्रीगण कृपया ध्यान दें नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन पर पांच ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
नवरात्र पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालूओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बिलासपुर से चलने वाली 5 ट्रेनों का 22 सितंबर से 1 अक्टूबर डोंगरगढ़ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसके आलावा कुछ ट्रेनों के विस्तार की सुविधा भी दी गई है।
रायपुर: डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर्व दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। श्रद्धालु यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही रेलवे ने 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पांच ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन एवं कुछ ट्रेनों के विस्तार की सुविधा भी दी जा रही है। जिन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव का निर्णय लिया गया है।
20843/ 20844 बिलासपुर भगत की कोठी एक्स्प्रेस
20845/ 20846 बिलासपुर- बीकानेर
12851/12852 बि लासपुर- चेन्नई एक्सप्रेस
12849/12850 पुणे- बिलासपुर एक्सप्रेस
12772/12771 रायपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस
इसके अलावा गोंदिया- दुर्ग मेमू पैसेंजर का रायपुर तक विस्तार किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही 06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग मेमू पैंसेजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।








