रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन को मिली हरी झंडी, रोज 3 चक्कर लगाएगी किराया बस से एक चौथाई कम
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
रायपुर से सीबीडी, अभनपुर और मंदिर हसौद होकर राजिम पहुंचेगी
रायपुर।छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही हैै। इसी क्रम में गुरुवार को रायपुर से राजिम के बीच मेमू ट्रेन का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर-राजिम ट्रेन सीबीडी, अभनपुर और मंदिर हसौद होकर चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से रेल परिवहन को और मजबूत करेंगी, जिससे यात्री एवं माल परिवहन के बढ़ने से रेल राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
रायपुर और राजिम के बीच 3 मेमू ट्रेन चलेगी। राजिम से रायपुर के बीच किराया 15 रुपए और रायपुर से अभनपुर का मात्र 10 रुपए है। मेमू ट्रेन के चलने से अभनपुर से होते राजधानी रायपुर आने वाले वाले यात्रियों के समय की बचत होगी।
सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के मुताबिक रायपुर से राजिम रोजाना 2 हजार लोग यात्रा करते हैं। इस इलाके के ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन के शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी। यह रेलवे प्रोजेक्ट 1500 करोड़ का है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई रेल सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इससे रायपुर से राजिम के पवित्र स्थलों तक पहुंचने में सहूलियत होगी, खासकर कुंभ मेला जैसे त्योहारों के दौरान, जब भीड़ बढ़ जाती है। इसके साथ ही राजधानी की सड़कों पर भी भीड़ कम कम होगी, सुरक्षा बढ़ेगी। इससे दुर्घटनाएं कम होंगी।
राजिम से रायपुर आकर पढ़ाई आसान होगा
यात्रा कर रहीं राजिम निवासी संगीता जोशी ने रोजगार के लिए हमें रोजाना रायपुर जाना पड़ता है। वर्तमान में बस से 120 रुपए आने और जाने में लगता है। अब ऐसा है कि 30 रुपए में आना जाना कर सकेंगे। हम महिलाओं के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी कि हर दिन 90 रुपए बच जाएगा।
इससे हम बहुत खुश हैं कि राजिम से रायपुर तक की ट्रेन चल रही है। पवन सिंह रायपुर में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह रायपुर में पढ़ाई करते हैं। इसलिए रायपुर रुकना पड़ता है। क्योंकि रोजाना ट्रैवल करना थकान भरा होता है।
अब छात्र रोजाना राजिम से रायपुर जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। इसके एक तरफ जहां खर्च कम होगा तो जल्दी पहुंच भी जाएंगे। राजिम के विकास पाण्डेय के बताया कि हम लोगों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ गई है। इससे व्यापार बढ़ेगा और एजुकेशन भी बेहतर होगा।







