यात्री गण कृपया ध्यान दें दुर्ग से सुल्तानपुर के लिए 12 से चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********”******************************
यात्री गण कृपया ध्यान दें दुर्ग से सुल्तानपुर के लिए 12 से चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन
दुर्ग| ट्रेनों में त्योहार के समय भीड़ अधिक रहती है। अभी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर के प्रथम सप्ताह में ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। इसे देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सके। दुर्ग से सुल्तानपुर के बीच 12 फेरों के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दुर्ग से यह गाड़ी 08763 नंबर के साथ प्रत्येक शनिवार को 13 सितंबर से 29 नवंबर तक तथा सुल्तानपुर से 08764 नंबर के साथ प्रत्येक रविवार को 14 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी।इसी तरह छठ पर्व के दौरान गोंदिया से पटना तक दो फेरों के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोंदिया से 08897 नंबर के साथ 23 एवं 24 अक्टूबर को और पटना से 08898 नंबर के साथ 24 एवं 25 अक्टूबर को चलेगी।






