यात्रीगण कृपया ध्यान दें त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुरी-उधना-पुरी स्पेशल ट्रेन 22 से, आते-जाते समय दुर्ग में भी रुकेगी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
++++++++++++++++++++++++++++++++++
यात्रीगण कृपया ध्यान दें त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुरी-उधना-पुरी स्पेशल ट्रेन 22 से, आते-जाते समय दुर्ग में भी रुकेगी
दुर्ग| त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुरी-उधना-पुरी के बीच 10 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पुरी से उधना के लिए यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 22 सितंबर से 24 नवंबर तक और उधना से पुरी के लिए हर मंगलवार को 23 सितंबर से 25 नवंबर तक चलेगी। आते जाते समय यह ट्रेन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया में रुकेगी।
पुरी से उधना के लिए यह ट्रेन सुबह 6.30 को रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन रात 8.15 को पहुंचेगी और 5 मिनट बाद रवाना हो जाएगी।
इसी तरह उधना से पुरी के लिए यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को शाम 5 बजे छूटेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 9.50 बजे दुर्ग आएगी और 5 मिनट रुककर आगे की ओर रवाना हो जाएगी। इसमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 7 स्लीपर, 4 एसी-थर्ड, 2 एसी -सेकंड समेत 18 कोच होंगे।







