यात्री गण कृपया ध्यान दें,त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की ओर से बिलासपुर से बैंगलुरू के यलहंका के बीच स्पेशल ट्रेन
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की ओर से बिलासपुर से बैंगलुरू के यलहंका के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन 9 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा, जो 22 फेरों में 19 नवंबर तक संचालित होगी। बिलासपुर से यह ट्रेन खुलने का समय सुबह 11 बजे हैं।
बिलासपुर. दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व में ट्रेनों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने बिलासपुर-यलहंका (बैंगलुरू) के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 22 फेरों के लिए चलने वाली यह ट्रेन 9 सितंबर से पटरी पर आएगी और 18 नवंबर तक परिचालन होगा।
पर्व के दौरान ऐसी कोई दिशा नहीं, जहां की ट्रेनों में भीड़ नहीं रहती। अत्यधिक भीड़ के चलते नियमित ट्रेनों में भारी अव्यवस्था होती है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी और बर्थ को लेकर विवाद भी होता है। ऐसा न हो इसलिए रेलवे ने अभी स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत ही बिलासपुर-यलहंका के बीच फेस्टिवल स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है।









