वंदे भारत की रफ्तार अब जबलपुर से रायपुर तक! रेलवे ने जारी किया इंटरनल नोटिफिकेशन, जानें सप्ताह में कितने दिन चलेगी हाईस्पीड ट्रेन

 वंदे भारत की रफ्तार अब जबलपुर से रायपुर तक! रेलवे ने जारी किया इंटरनल नोटिफिकेशन, जानें सप्ताह में कितने दिन चलेगी हाईस्पीड ट्रेन

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******”””””””””””””””************************”

 

 

रायपुर/जबलपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सफर अब और तेज़ और आरामदायक होने जा रहा है। दरअसल जल्द ही जबलपुर से रायपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है, जो कि वाया गोंदिया होकर चलेगी। ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे के इंटरनल नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, और इसका टाइमटेबल भी तैयार है।

 

 

इंटरनल नोटिफिकेशन के अनुसार, जबलपुर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में रायपुर से ट्रेन दोपहर 1.20 बजे रवना होगी और 2.10 बजे दुर्ग , 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर और फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।