147 KM गलत ट्रैक पर दौड़ती रही डबल डेकर ट्रेन,18 स्टेशन से गुजरी, कर्मचारियों ने हरी झंडी भी दिखा दी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
खंडवा: सेंट्रल रेलवे के खंडवा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक डबल डेकर ट्रेन एक बड़े हादसे की शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई. दरअसल, रास्ता भटककर डबल ट्रेन गलत ट्रैक पर दौड़ रही थी. हैरत की बात यह रही कि कुल 147 किमी तक गलत ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन को 18 स्टेशनों पर तैनात रेलवे के कर्मचारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना भी कर दिया.
जल्द जाम मुक्त होंगे प्रयागराज से जुड़ने वाले सभी रास्ते, एक्शन में एमपी और यूपी के डीजीपी, बनाया ये प्लान
सेंट्रल रेलवे के खंडवा स्टेशन से रवाना हुई डबल डेकर मालगाड़ी रविवार को रास्ता भटक गई और कुल 147 किमी गलत ट्रैक पर दौड़ने के बाद खंडवा यार्ड तक पहुंच गई. इस बीच मालगाड़ी 18 स्टेशनों से गुजरी, लेकिन किसी ने नोटिस नहीं किया, उसे रवाना भी कर दिया.

भुसावल स्टेशन से गलत ट्रैक पर चलकर खंडवा यार्ड पहुंची ट्रेन
रिपोर्ट के मुताबिक खंडवा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई डबल डेकर मालगाड़ी थोड़ी दूर चलने के बाद रास्ता भटककर पहुंच गई. गनीमत रही कि ट्रैक पर बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा कोई अनहोनी की संभावना थी. यह डबल डेकर मालगाड़ी भुसावल स्टेशन से ही गलत ट्रेक पर चलते हुए 147 किमी दूर खंडवा यार्ड तक पहुंच गई थी.
पूरे मामले में रेलवे कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई
गौरतलब है मालगाड़ी के लिए रेलवे ट्रैक पर अलग ट्रैक बना हुआ है, बावजूद इसके मालगाड़ी को 18 रेलवे स्टेशनों पर हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन खंडवा यार्ड तक पहुंचते ही यहां लगे ओएचई से डबल डेकर मालगाड़ी टकरा गई, जिसके बाद OHE में इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद हो गई, जिससे हादसा टल गया.
खंडवा रेलवे स्टेशन से खंडवा यार्ड तक कुल 147 किमी तक गलत ट्रैक पर दौड़ी डबल डेकर ट्रेन कुल 18 स्टेशन से गुजरी, उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना भी कर दिया. इस बड़ी लापरवाही को लेकर रेलवे जांच करवा जा रही है. बड़ी बात यह है कि कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है.
मालगाड़ी में रखी थीं नई नवेली चमचमाती 264 एसयूवी गाड़ियां
गलत ट्रैक पर 147 किमी तक गलत ट्रैक पर दौड़ी डबल डेकर में 264 एसयूवी गाड़िया रखी थी. अगर मालगाड़ी कीकिसी ट्रेन से टक्कर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, जिससे मालगाड़ी और रेलवे दोनों को बड़ा नुकसान होता. रेलवे ने कड़ी मशक्कत कर ओएचई की हाइट बढ़ाकर गलत ट्रैक पर आई मालगाड़ी को वापस भुसावल के लिए रवाना कर दिया है.





