अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भी एक भीषण ट्रेन हादसा टल गया है.

 अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भी एक भीषण ट्रेन हादसा टल गया है.

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

बिजनौर. ट्रेन हादसों की खबरें इतनी आम हैं कि अब कोई चौंकता नहीं है. अगस्त के महीने में ही 1 दर्जन से ज्यादा हादसे और लापरवाही की खबरें देखने को मिली हैं. अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भी एक भीषण ट्रेन हादसा टल गया है. यहां यात्रियों से लबालब भरी ट्रेन का इंजन अपने डब्बों को छोड़कर ही पटरी पर रफ्तार पकड़ने लगा.

 

इस हादसे को देख लोगों की रूह कांप गई. हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई. मामला बिजनौर जिले के स्योहारा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए पुलिस परीक्षा देने के लिए जा रहे अभ्यार्थी भी शामिल थे.

 

कैसे टला इतना बड़ा रेल हादसा

जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन बिजनौर जिले के स्योहारा रेलवे स्टेशन पहुंची थी. यहां से जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तो 2 हिस्सों में बंट गई. ट्रेन में लगे कुल 22 डब्बों में 8 डब्बे अलग हो गए. इन डब्बों को छोड़कर ट्रेन का इंजन पटरियों पर दौड़ लगाने के लिए तैयार दिखा. लेकिन इस हादसे को देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई. इस हादसे ने लोगों को हिलाकर रख दिया. हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि ट्रेन कपलिंग टूटने की वजह से ये हादसा हुआ है. वहीं कुछ अधिकारियों ने इसे तकनीकि कमियों का कारण बताया है. अब इस मामले की जांच की जा रही है.

 

 

पुलिस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को भेजा

इस ट्रेन में पुलिस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यार्थी भी मौजूद थे. लेकिन ट्रेन हादसे के बाद ट्रेन को वहीं कुछ समय के लिए रोका गया था. वहीं अभ्यार्थियों को दूसरी ट्रेन से रवाना किया गया. इस हादसे ने सभी को चौंका दिया है. वहीं मामले की जानकारी रेलवे के बड़े अधिकारियों को दी गई है. अब देखना होगा कि इस हादसे पर रेलवे कितनी सख्ती बरतता है.