दल्ली राजहरा पार्षद टी ज्योति ने दल्लीराजहरा रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया; हमसफर एक्सप्रेस ने दोनों मैच जीते

 दल्ली राजहरा पार्षद टी ज्योति ने दल्लीराजहरा रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया; हमसफर एक्सप्रेस ने दोनों मैच जीते

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

दल्ली राजहरा पार्षद टी ज्योति ने दल्लीराजहरा रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया; हमसफर एक्सप्रेस ने दोनों मैच जीते

 

बालोद,प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी के उपलक्ष्य में रेलवे इन्स्टीट्यूट दल्लीराजहरा के तत्वावधान में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे क्रिकेट ग्राउंड दल्लीराजहरा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारी और नगर के क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज, दिनांक 19.01.2026 को किया गया। इसमें कुल चार टीमें – राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और वंदेभारत एक्सप्रेस – हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन 10.01.2026 को नीलामी (ऑक्शन) के माध्यम से किया गया था।

आज के उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद टी ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं, जिन्होंने विधिवत टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जी.के.आर्या/मु.स्टेशन प्रबंधक, एम.आर.साहू/मु.चा.द.नियंत्रक, हरिष राव/एस.एस.ई, खुशाल सिंह/मु.लोको निरीक्षक, प्रशांत कुमार/शाखा सचिव मजदूर कांग्रेस, धन सिंह ध्रुव/चीफ ओ.एस, तरुण चंद्रा/समाज सेवक, एच.के.साहू/डी.टी.आई, पी.आर.अलेनन्द्र/मु.लोको निरीक्षक, टी.रमनारव, सुजीत कुमार झा, उत्तम कुमार, अरुण कुमार, बबलू दर्रों, अतुल कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार गोटे, एस.एस.गवर्ना, थानेश्वर, संतोष डड़सेना और महेश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

उद्घाटन के बाद दो मैच खेले गए:

पहला मैच: दुरंतो एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस के बीच खेला गया, जिसमें हमसफर एक्सप्रेस ने 25 रनों से जीत हासिल की।

दूसरा मैच: राजधानी एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस के मध्य खेला गया, जिसमें हमसफर एक्सप्रेस ने 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।

इस आयोजन का समापन और रंगारंग कार्यक्रम 24.01.2026 को किया जाएगा।