देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इस वेरिएंट की चपेट में आ रहे लोग; एक्सपर्ट ने बताया कितना है खतरनाक

 देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इस वेरिएंट की चपेट में आ रहे लोग; एक्सपर्ट ने बताया कितना है खतरनाक

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

***************************************

 

भारत में कोविड-19 के नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के मामले सामने आए हैं पर डब्ल्यूएचओ के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। दिल्ली में 23 नए कोविड मामले दर्ज हुए हैं वहीं केरल में मई में 273 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में भी मामले बढ़ रहे हैं एनसीआर में भी पहला केस मिला है।

तमिलनाडु में एनबी.1.8.1 का एक मामला
गुजरात में एलएफ.7 के चार मामले मिले
भारत में सबसे अधिक जेएन.1 वेरिएंट के मामले

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 का एक मामला और एलएफ.7 वेरिएंट के चार मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार ये वैरिएंट अधिक खतरनाक नहीं हैं। चिंता की बात नहीं है।

दोनों वैरिएंट पर डब्ल्यूएचओ की नजर है, क्योंकि इन वेरिएंट के कारण चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकाग) के डाटा के अनुसार अप्रैल में तमिलनाडु में एनबी.1.8.1 का एक मामला मिला।

दिल्ली में कोविड के 23 नए मामले

मई में गुजरात में एलएफ.7 के चार मामले पाए गए। 19 मई तक, देश में कोविड के 257 सक्रिय मामले थे। भारत में सबसे अधिक जेएन.1 वेरिएंट के मामले मिले हैं जो जांच किए गए नमूनों का 53 है। बीए.2 के 26 प्रतिशत और ओमिक्रान सबलाइनेज के 20 प्रतिशत मामले हैं।