छत्तीसगढ़ में पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में नियुक्त हुए नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, आदेश जारी

 छत्तीसगढ़ में पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में नियुक्त हुए नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, आदेश जारी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*************************

छत्तीसगढ़ में पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में नियुक्त हुए नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, आदेश जारी

 

रायपुर:छत्तीसगढ़ के सहकारिता क्षेत्र में बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। कार्यालय आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा प्रदेश के पांच प्रमुख जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों (DCCB) में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां छानबीन समिति की बैठक में प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर की गई हैं।


जारी सूची के अनुसार, निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके संबंधित जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:
अम्बिकापुर: रामकिशुन सिंह को अध्यक्ष और जगदीश साहू को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
दुर्ग: प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे, जबकि नरेश यदु को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जगदलपुर: दिनेश कश्यप को अध्यक्ष और श्रीनिवास मिश्रा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
बिलासपुर: रजनीश सिंह को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजनांदगांव: सचिन सिंह बघेल को अध्यक्ष और भरत वर्मा को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया गया है।
इन नियुक्तियों से सहकारी बैंकों के कामकाज में नई ऊर्जा आने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। संबंधित जिलों के स्थानीय कार्यकर्ताओं और सहकारिता से जुड़े लोगों ने इन नियुक्तियों का स्वागत किया है।