रायपुर में रोजगार मेला आज, 105 पदों पर होगी भर्ती

 रायपुर में रोजगार मेला आज, 105 पदों पर होगी भर्ती

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

रायपुर- बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जाब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, द्वारा यह फेयर नौ जनवरी को लगाया जाएगा। रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में आयोजित यह फेयर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चलेगा।

इसमें निजी क्षेत्र के नियोजक एसआर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्राम चिखली, जिला दुर्ग द्वारा मेडिकल आफिसर, डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, ओटी/एक्स-रे टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब, नर्सिंग स्टाफ, डायलिसिस टेक्निशियन, फील्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, वाहन चालक, कॉर्पोरेट मैनेजर, अकाउंटेंट फार्मासिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, नर्सिंग सुपरवाइजर, गार्ड एवं मल्टीपल वर्कर आदि के 105 से अधिक पदों पर अनुभवी योग्यता अनुसार आवेदक को की भर्ती की जाएगी।

यह दस्तावेज अपने साथ ले आवेदक

उक्त पदों पर चयनित होने पर 10000 से ₹50000 तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसीलिए इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपना बायोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति के साथ उपस्थित होने सुनिश्चित करेंगे. अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं..