बिल पास कराने के लिए घूस ले रहा था PHE विभाग का SDO, एसीबी ने धर लिया रंगे हाथ

 बिल पास कराने के लिए घूस ले रहा था PHE विभाग का SDO, एसीबी ने धर लिया रंगे हाथ

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

 

PHE विभाग का SDO घूस लेते गिरफ्तार

ACB की टीम ने की कार्रवाई

बिल पास कराने के लिए मांगी थी रिश्वत

 

खैरागढ़,,प्रदेश के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में ACB की टीम ने गुरुवार को PHE विभाग के SDO को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. SDO ने ठेकेदार से बिल पास कराने के लिए रुपयों की मांग की थी. वह इसे लेकर लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था.

 

SDO राजेश ने मांगी थी 12% कमीशन

एसडीओ को गिरफ्तार कर ले जाते हुए एसीबी की टीम।

एसडीओ को गिरफ्तार कर ले जाते हुए एसीबी की टीम

ACB से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले ठेकेदार प्रवीण कुमार तिवारी ने शिकायत की थी कि करीब 2 साल से छुईखदान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के SDO राजेश मडावे उसे प्रताड़ित कर रहे थे. बताया कि ठेकेदार ने विभाग का टेंडर लिया था. इसी का बकाया बिल पास करवाने के लिए SDO राजेश ने 12% कमीशन मांगी थी.

ठेकेदार ने शिकायत में बताया कि, वह 10 प्रतिशत कमीशन देने के लिए तैयार था, मगर SDO 2% एक्सट्रा कमीशन देने के लिए दबाव बना रहा था. जिससे परेशान होकर 23 जनवरी 2024 को उसने एसीबी में शिकायत की थी. एसीबी ने इसके बाद जांच शुरू की.

आरोपी को कार्यालय से किया गिरफ्तार

ACB ने जांच के दौरान मामला सही होने पर ट्रैप का प्लान बनाया. टीम ने ठेकेदार को पैसे देने के लिए आरोपी के कार्यालय में भेजा. जैसे ही ठेकेदार प्रवीण ने डेढ़ लाख रुपए SDO राजेश मडावे को दिए, टीम ने वैसे ही आरोपी को दबोच लिया. आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार कर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.