प्रेमिका की हुई सगाई तो नाराज़ प्रेमी प्रेमिका के घर की कार को फूंक हुआ फरार, अपराध दर्ज सीसीटीवी से हुई पहचान, प्रेमी और उसके तीन साथियों अपराध दर्ज

 प्रेमिका की हुई सगाई तो नाराज़ प्रेमी प्रेमिका के घर की कार को फूंक हुआ फरार, अपराध दर्ज  सीसीटीवी से हुई पहचान, प्रेमी और उसके तीन साथियों अपराध दर्ज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

रायपुर। बलौदाबाजार ज़िले के एक कस्बे में युवक ने पूर्व प्रेमिका के घर के सामने खड़ी कार जला दी। युवक इस बात से नाराज़ था कि, युवती उससे प्रेम संबंध तोड़ कर अन्य जगह सगाई कर चुकी थी। युवती और परिजनों के इंकार से नाराज़ युवक होलिका दहन के दिन प्रेमिका के माता पिता की कार को जला भाग निकला। लेकिन सीसीटीवी कैमरों उसकी पहचान हो गई और अब पुलिस मामला दर्ज कर युवक और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

 

रिश्ता ठुकराने पर नतीजा भुगतने की धमकी दिया था

मिली जानकारी के अनुसार युवती और युवक के बीच स्कूल के समय से घनिष्ठ संबंध थे। युवती की हालिया दिनों सजातीय समाज में सगाई हो गई। युवक फ़रवरी में युवती के घर पहुँचा और उसने विवाह के लिए कहा तो युवती ने विवाह से इंकार कर दिया और स्पष्ट कर दिया कि जहां सगाई हुई है वहीं विवाह करेगी। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक ने तब देख लेने की धमकी दी थी। 24 मार्च को रात दो बजे युवती के घर के सामने खड़ी परिजनों की कार को अज्ञात लोगों ने जला दिया। सीसीटीवी कैमरे के फ़ुटेज से युवती के परिजनों ने युवक के दो मित्रों को पहचाना जो आग लगाने के बाद भाग रहे थे।सीसीटीवी कैमरे के फ़ुटेज से घटना स्थल से थोड़ी ही दूर पर कार में बैठे युवक और उसके एक अन्य साथी की भी पहचान हो गई।

पुलिस ने अपराध दर्ज किया आरोपियों की तलाश शुरू

पुलिस ने युवती के परिजन की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल युवक और उसके तीन साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।