आसामाजिक तत्वों ने नकाब पहनकर कार में लगाई आग सीसीटीवी फुटेज आया सामने पुलिस कर रही है जांच

 आसामाजिक तत्वों ने नकाब पहनकर कार में लगाई आग सीसीटीवी फुटेज आया सामने पुलिस कर रही है जांच

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

बलौदाबाजार। भाटापारा शहर के सांई कालोनी में अज्ञात नकाबपोश युवकों ने घर के सामने खड़ी बोलेनो कार को आज के हवाले कर दिया

देखें वीडयो

आगजनी की यह घटना भाटापारा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड सांई कालोनी की है. घटना से सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात नकाबपोश युवक कार में तेल डालते दिखाई दे रहे हैं, जिसके कुछ देर बाद दूसरे युवक ने कार में आग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

 

थाना प्रभारी निरीक्षक योगिता खापर्डे ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस घटना स्थल पहुंच जांच में जुट गयी है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. मामले में घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है.