पुलिस कालोनी में महिला हत्‍याकांड का राजफाश, प्रेमी निकला हत्‍यारा, शादी के लिए दबाव बनाने पर वारदात को दिया अंजाम

 पुलिस कालोनी में महिला हत्‍याकांड का राजफाश, प्रेमी निकला हत्‍यारा, शादी के लिए दबाव बनाने पर वारदात को दिया अंजाम

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या का आरोपित भदोही से गिरफ्तार

 

 

इंटरनेट मीडिया पर चार साल से थी दोस्ती

शादी का दबाव बनाने धमकाने पर की हत्या

 

रायपुर। : विधानसभा इलाके के पुलिस कालोनी, आमासिवनी में पुलिसकर्मी की पत्नी की कैंची मारकर की गई हत्या का राजफाश हो गया है। महिला की हत्या उसके दोस्त ने की थी। मृतका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपित ने उसकी हत्या कर दी।

 

 

दोनों की पहचान इंटरनेट मीडिया पर रील्स से हुई थी। हत्या के दिन आरोपित डिलीवरी बाय बनकर पुलिस कालोनी गया था, ताकि उसे कोई पहचान न सके। आरोपित जय सिंह उर्फ राहुल को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से गिरफ्तार कर पुलिस टीम गुरुवार को उसे रायपुर लेकर पहुंची।

एसएसपी संतोष सिंह ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आरोपित को मीडिया के सामने पेश करते हुए हत्या का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि चार साल से मृतका जाली सिंह की आरोपित जय सिंह उर्फ राहुल (29) से इंटरनेट के जरिए दोस्ती थी।

 

 

तब से आरोपित यहां लगातार आकर जाली से मिलकर वापस लौट जाता था। सुकमा में पुलिस विभाग में डाग स्क्वाड में कार्यरत शिवपाल सिंह का अपनी पत्नी जाली से संबंध विच्छेद हो गया था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इस बीच आरोपित के जाली से संबंध बन गए।

आरोपित ने शादी करने के लिए दबाव बनाने और मना करने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी से परेशान होकर हत्या करना स्वीकार किया। घटना के बाद वह मुंबई जाने एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन फ्लाइट छूट चुकी थी। इसके बाद ट्रेन से मुंबई न जाकर अपने गांव चला गया। मूलत: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ग्राम पाली थाना सूरियावां निवासी जय से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।