अज्ञात बदमाशों ने जंगल से लौट रहे युवकों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां,
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
बदमाशों युवकों से जंगल में घुमने का कारण पूछा
इसके बाद जबरन विवाद करने लगे
विरोध करने पर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। एक गोली सन्नी के पेट में लगी
बिलासपुर। तखतपुर में रहने वाले तीन युवक कोटा क्षेत्र के औरापानी जंगल घुमने गए थे। जंगल में घुमने के बाद तीनों दोस्त दो बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। जंगल में ही बाइक सवार चार लोगों ने उन्हें रोककर जबरन विअवाद किया। इसके बाद युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तखतपुर में रहने वाले सन्नी खालसा व्यवसायी हैं। सोमवार को वे अपने दोस्त चंकी पांडे और एक अन्य के साथ घुमने के लिए औरापानी के जंगल गए थे। जंगल में घुमने के बाद तीनों दो बाइक पर वापस अपने घर लौट रहे थे। वे जंगल में ही थे कि दो बाइक पर सवार चार लोग वहां पर आए। उन्होंने युवकों से जंगल में घुमने का कारण पूछा। इसके बाद जबरन विवाद करने लगे। इसका विरोध करने पर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। एक गोली सन्नी के पेट में लगी है। लहूलुहान सन्नी वहीं पर गिर गए। इधर फायरिंग के बाद बाइक सवार लोग भाग निकले। घायल सन्नी के साथियों ने हादसे की जानकारी डायल 112 पर दी। इस पर पुलिस की टीम ने घायल सन्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जंगल में फायरिंग की सूचना पर कोटा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सन्नी और उसके दोस्तों से पूछताछ की है। इसके आधार पर फायरिंग करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल फायरिंग करने वालों का सुराग पुलिस को नहीं मिला है। बताया जाता है कि चंकी के पिता पुलिस विभाग में एएसआइ हैं। घटना की जानकारी स्वजन को दे दी गई है। देर रात ही स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।





