पति को था पत्नी और पड़ोसी के बीच अवैध संबंध का शक, घर से बुलाकर ले गया खेत, फिर धारदार हथियार से कर दी हत्या

 पति को था पत्नी और पड़ोसी के बीच अवैध संबंध का शक, घर से बुलाकर ले गया खेत, फिर धारदार हथियार से कर दी हत्या

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

दुर्ग/ दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकाकला में बीते शाम को पड़ोसी ने युवक की टांगिया मार कर हत्या कर दी। घटना को अनजाम देने के पूर्व आरोपित मृतक को खेत लेकर गया था । विवाद होने पर वहीं आरोपित ने उसे मौत के घाट उतारा। हत्या का कारण आरोपित को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

घटना के बाद रात में ही उतई पुलिस के द्वारा आरोपित को हिरासत में ले लिया गया था।

 

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया कि घटना कल रात की है। मृतक कामेश्वर मारकंडे पिता संतु राम मारकंडे उम्र 36 वर्ष निवासी दिल्ली भाटा महकाकला एवं आरोपित सुनील कुर्रे पिता सुकालु राम कुर्रे उम्र 36 साल निवासी दिल्ली भाटा महकाकला मृतक का पड़ोसी है।

कल देर शाम को कामेश्वर मार्कण्डेय को पड़ोसी सुनील कुरें को संदेह था कि उसकी पत्नी एवं मृतक कामेश्वर मारकंडे का अवैध संबंध है इस पर से कल कामेश्वर को घर से बुलाकर खेत लेकर गया वहां विवाद के बाद आरोपित ने युवक पर टांगिया से हमला कर दिया इस हमले में कामेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सुनील ने टांगिया से कामेश्वर के गले में वार किया। बताया जा रहा है की तीन चार बार बार किया। इसके बाद उसे खून से लतपथ उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।